-
Rajesh Khanna Dimple Kapadia: राजेश खन्ना की शादी डिंपल कपाड़िया से हुई थी। शादीशुदा होते हुए राजेश खन्ना का अफेयर अब अनिल अंबानी(Anil Ambani) की पत्नी बन चुकीं टीना मुनीम (Tina Munim) के साथ भी था। जब डिंपल कपाड़िया को इसकी भनक लगी तो उन्होंने राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया। वहीं बॉलीवुड में बहुत सी सेलेब्स ऐसी हैं जिन्हें अपने पति के अफेयर की खबर थी लेकिन वो कभी उनसे अलग नहीं हुईं। आइए डालें ऐसे ही कुछ नामों पर एक नजर:
-
-
गौरी ने भी शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की चर्चाओं के बाद भी पति का साथ कभी नहीं छोड़ा। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/shahrukh-khan-wife-face-lots-of-miscariages-in-her-pregnancy-know-how-her-child-born/1504165/">कई मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं गौरी खान, आर्यन के जन्म के बाद भी हुई थीं काफी दिक्कतें</a> )
-
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को भी उनके पति और एक्ट्रेस रीना रॉय के अफेयर के बारे में पता था। पति के एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के बावजूद भी पूनम ने कभी पति का साथ नहीं छोड़ा।
-
ट्विंकल खन्ना को जब पता चला कि उनके पति अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं तो उन्होंने विरोध जरूर किया लेकिन हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहीं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-akshay-kumars-wife-twinkle-khanna-reached-film-set-to-slap-priyanka-chopra/1470406/">प्रियंका चोपड़ा से बढ़ने लगी थीं अक्षय कुमार की नजदीकी, पीटने फिल्म के सेट पर पहुंच गई थीं ट्विंकल</a> )
-
गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि उनका अफेयर नीलम के साथ था। ये भी कहा जाता है कि पति के अफेयर की खबर लगने के बाद भी सुनीता गोविंदा के साथ बनी रहीं।
-
सनी देओल का नाम अमृता सिंह से लेकर डिंपल कपाड़िया और रवीना टंडन से जुड़ा। उनकी पत्नी पूजा देओल को भी उनके अफेयर का पता था। पूजा ने सनी देओल को चेतावनी जरूर दी थी लेकिन कभी उनसे अलग नहीं हुईं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/sunny-deol-networth-income-fees-property-wiki-bio-family-see-inside-photos-of-bjp-luxuxrious-house-near-to-amitabh-bachchan-bunglow/1578869/">अमिताभ के ‘जलसा’ के बराबर में है सनी देओल का आलीशान बंगला, देखें अंदर से है कितना भव्य</a> )
-
आदित्य पांचोली का नाम एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहती थीं। इसके बाद भी आदित्य पांचोली की पत्नी जरीना वहाब अपने पति के साथ ही रहीं।
-
Photos: Social Media
